
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : कोतवाली बडकोट क्षेत्रान्तर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कुथनौर के पास स्कूली छात्र के साथ मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उक्त प्रकरण सभी को स्पष्ट करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को मामले में पीडित पक्ष की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने वाले युवक सुमित भण्डारी के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3) व 352 के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन व विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।


