
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जनपद बागपत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय चर्चा तेज हो गई जब साध्वी प्राची की सुरक्षा में तैनात गनर को हटा दिया गया। गनर हटाए जाने की सूचना मिलते ही साध्वी प्राची नाराज़गी जताते हुए पुलिस कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। गौरतलब है कि उक्त साध्वी बागपत जनपद के सिरसली गांव की निवासी हैं और क्षेत्र में उनका सामाजिक व धार्मिक प्रभाव माना जाता है। इसी कारण उनके समर्थकों में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर सुरक्षा आकलन के आधार पर गनर की तैनाती या वापसी की जाती है, जो एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है। किसी विशेष व्यक्ति को लक्षित कर यह कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, साध्वी प्राची ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुनर्विचार की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी।



