बागपत
बागपत से नीरज शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष, वेदपाल उपाध्याय पद से हटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। भारतीय जनता पार्टी संगठन में बदलाव के तहत बागपत जनपद में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने नीरज शर्मा को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय को पद से मुक्त कर दिया गया है।
संगठनात्मक फेरबदल को आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व की सहमति से लिया गया है ताकि संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाया जा सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। वहीं वेदपाल उपाध्याय के कार्यकाल में किए गए कार्यों की भी सराहना की जा रही है।
पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बदलाव को लेकर उत्साह और चर्चाओं का माहौल है। माना जा रहा है कि नए नेतृत्व के साथ संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।



