नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले के ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं, जिनके द्वारा माह दिसम्बर, 2025 एवं जनवरी, 2026 में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अन्तर्गत 2 हजार रुपये जमा कर अपना पंजीकरण कराया गया है परन्तु अब तक अपने विद्युत बकाये की धनराशि में दी गयी छूट को प्राप्त करते हुए शेष धनराशि जमा नहीं की गई है, को अधीक्षण अभियन्ता वीरभद्र सत्यार्थी ने सूचित किया है कि वह अपने विद्युत बकाये की अवशेष धनराशि को 28 फरवरी 2026 तक प्रत्येक दशा में विद्युत विभाग के काउण्टर, सीएससी, विद्युत सखी, मीटर रीडरों के माध्यम से जमा करा दें । यदि आपके द्वारा उपरोक्त बकाया धनराशि 28 फरवरी 2026 तक जमा नहीं करायी जाती है, तो आपके विद्युत बिल के सापेक्ष प्रदान की गयी 100 प्रतिशत ब्याज एवं मूलधन में प्रदान की गयी 15प्रतिशत छूट पुन: आपके विद्युत बीजकों में जुड़ जायेगी। जिसकी वसूली भू-राजस्व के माध्यम से की जायेगी। यह भी अवगत कराना है कि 28 फरवरी 2026 को उक्त योजना समाप्त हो रही है। अतएव जिन पात्र उपभोक्ताओं द्वारा अपना पंजीकरण अब तक नहीं कराया है, से अनुरोध है कि आज ही अपना पंजीकरण कराते हुए 100 प्रतिशत बयाज एवं 15 प्रतिशत मूलधन में छूट का लाभ प्राप्त करें।



