दुमका

दुमका बस स्टैंड से देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बस कर्मियों ने पुलिस को सौंपा

A youth was arrested with a country-made pistol from Dumka bus stand and handed over to the police by bus staff.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। दुमका बस स्टैंड परिसर में एक युवक को देसी कट्टे के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर हुए हमले के विरोध में 10 मार्च की सुबह से बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बस बंदी को लेकर सुबह बस कर्मी दुमका बस स्टैंड में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक पर बस कर्मियों की नजर पड़ी। शक होने पर बस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद बस कर्मियों ने युवक को मौके पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक बस स्टैंड में हथियार लेकर किस उद्देश्य से आया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button