खैरथल

पंचायत शिक्षक सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

10 जून से बीकानेर निदेशालय पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । शिक्षा विभाग में संविदा रूल्स-2022 के तहत कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों ने अपने नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।  पंचायत शिक्षक सहायकों  का कहना है कि राज्य बजट 2025-26 में उपमुख्यमंत्री द्वारा अनुभव संबंधी शर्तों में दो वर्ष की शिथिलता देने की घोषणा की गई थी, लेकिन विभागीय आदेश जारी होने के बावजूद अब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है।
शिक्षक सहायकों ने बताया कि वे पूर्व में ग्राम पंचायत सहायक तथा वर्तमान में पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक के पद पर लगातार कार्यरत हैं। बजट घोषणा के बाद उनका निर्धारित अनुभव भी पूरा हो चुका है, इसके बावजूद CSR Rules 2022 के बिंदु संख्या-20 के तहत नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। इससे प्रदेशभर के करीब 23,740 संविदाकर्मियों में असंतोष और नाराजगी बढ़ रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नियमितीकरण की पात्रता पूरी होने के बावजूद प्रक्रिया लंबित रहना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने विधायक से हस्तक्षेप कर सरकार और शिक्षा विभाग के स्तर पर जल्द कार्रवाई करवाने की मांग की है।संघ के जिलाअध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया
मांग पूरी नहीं हुई तो 10 जून से महापड़ाव
संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 10 जून से बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया जाएगा। आंदोलन में शिक्षा विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल होंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से विभाग में सेवाएं देने के बावजूद नियमितीकरण नहीं होने से उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार से बजट घोषणा की भावना के अनुरूप जल्द नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।संघ ने विधायक दीपचंद खेरिया को भी ज्ञापन देकर मांगो के समर्थन मे विधानसभा मे सवाल उठाने का आग्रह किया । इस मौके पर अमरजीतसिंह कृष्ण सिंह मनमोहन राजेश ओमप्रकाश अनुपाल नीतू सहित बड़ी संख्या में विधालय सहायक मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button