
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद। यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। तीन दिन के अंदर यह गाजियाबाद पुलिस का दूसरा “फुल एनकाउंटर” है। गाजियाबाद पुलिस की टीम ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बदमाश से आमना-सामना किया, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया।
इस ऑपरेशन को एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने अंजाम दिया। मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
आपको बता दें कि एक्स मुस्लिम सलीम वस्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, स्वाट टीम ने कुख्यात गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर किया है। गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था, सलीम पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया था। इस एनकाउंटर में पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए।
48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए
सलीम वस्तिक पर शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी में धारदार चाकूओं से दो हमलावरों ने जान लेवा हमला किया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के आधार पर आरोपियों तक पुलिस पहुंची, पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे रविंदर गोड ने इस मामले में जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली जिला अमरोहा पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। एक मार्च की रात को गाजियाबाद के एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मारा। ठीक 48 घंटे बाद आज 3 मार्च को जीशान का बड़ा भाई गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने बताया कि गुलफाम पर भी गाजियाबाद पुलिस ने 1,00,000 का इनाम घोषित किया था।
20 से ज्यादा राउंड फायरिंग
एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि रात में बाइक से 2 संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की तरफ भाग रहे थे। जब स्वाट टीम और पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बाइक छोड़कर दोनों बदमाश पैदल भागने लगे, इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश मारा गया। जिसकी पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी सैद नगली जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा हमलावर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। एक आधार कार्ड, एक चाकू, एक तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई है। कुछ कारतूस में मिले हैं, मौके से जो बाइक मिली है उसकी जांच की जा रही है। दोनों बदमाशो ने पुलिस पर एक दर्जन से अधिक फायरिंग की है।



