हजारीबाग

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण

लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग़ चौपारण पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से मौके पर ही नष्ट की गई। 1. 6 डिलीवरी पाइप नष्ट किया गया। वंही अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल sdpo बरही सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण एसआई सुबिन्दर राम एसआई रतन टुडू कमरुद्दीन एवं सशत्र बल बनपाल कुलदीप कुमार शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button