चंद्रशेखर आजाद जयंती पर भाजपा कार्यालय बैढ़न में ‘प्रेरणा पर्व’ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली l अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की पावन जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, विंध्य नगर (ढोंटी) में ‘प्रेरणा पर्व’ के अंतर्गत संगोष्ठी एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बिरेन्द्र गोयल रहे, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
संगोष्ठी में बिरेन्द्र गोयल ने युवाओं से आजाद के त्याग, साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। वहीं राजेंद्र सिंह परमार, विनोद चौबे (कचनी), विनोद चौबे (खडौरा) दुर्गा कनौजिया एवं कमलेश बैस ने उनके जीवन-संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं का मार्गदर्शक बताया।
संगोष्ठी के बाद दूरदर्शन के प्रसिद्ध लोकगायक एवं अशोक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर दुर्गा कनौजिया, अम्बेश द्विवेदी, सोनू साह, अनिल साह, धर्म वर्मा, अभिषेक दुबे, विक्रम परमार, प्रवेश सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



