हापुड़

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मान्य सदस्य की अध्यक्षता में हुई महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई

माननीय सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल के द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न में पीड़िता को त्वरित निराय दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस जनपद हापुड़ में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद में हिंसा से पीड़ित 15 महिलाओं की जनसुनवाई की गई जिसमें पारिवारिक विवाद ,दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं छेड़ छाड़ से संबंधित, महिलाओं के केस आए । जिनका राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल द्वारा संबंधित थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान जनपद की सी ओ अनीता चौहान , अपर उपजिलाधिकारी हापुड़ तहसीलदार हापुड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी हापुड़, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हापुड़ एवं महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय हापुड़ के साथ समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी हापुड़ के साथ जिला प्रोवेशन कार्यालय से अमित कुमार, संरक्षण अधिकारी, रिंकू सिंह सामाजिक कार्यकर्ता,सोनिया प्रभारी वन स्टॉप सेंटर, नेहा त्यागी जिला समन्वयक के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button