श्रावण मास के कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में पंचायती राज के प्रमुख बिन्दुओं तथा श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों तथा प्रमुख मार्गों आदि के अन्तर्गत व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन ऑडिट तथा राज्य वित्त तथा 15 वे वित्त आयोग के अन्तर्गत कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में 19 बिन्दुओं पर कार्य तथा विद्यालय वार गैप तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों की खुदाई तथा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मंदिरों के पास पीए सिस्टम,पेयजल, शौचालयों तथा टेन्ट आदि तथा 09 प्रमुख मार्गों को लेकर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मार्गों,साफ सफाई जलभराव आदि से संबंधित कार्यों के संबंध में एक मॉनिटरिंग टीम गठित की जाए जोकि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित प्रमुख बिन्दुओं पर ग्राम सचिवों से सम्पर्क कर कार्यों के विषय में जानकारी लेते हुए अधोहस्ताक्षरी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रतिदिन की कार्यवाही की सूचना अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून का समय चल रहा है। मार्गों पर टूट फूट तथा जलभराव, कीचड़ तथा सीएचसी तथा पीएचसी विद्यालयों को जाने वाले मार्गों पर भी समस्याएं देखने को मिल रही है। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए समय से इनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि जहाँ जलभराव आदि की दिक्कत है उसको गहनता से देखा जाए।गाँव वार समस्याओं का डेटा रखा जाए। उन्होंने कहा कि मानसून का समय चल रहा है। इस समय में कार्यों की प्लानिंग कर लें ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सकें। ग्राम पंचायतों में विद्यालय में 19 बिन्दुओं पर कायाकल्प तथा आंगनबाड़ी केन्द्र, अन्नपूर्णा भवन, अंत्येष्टि स्थल आदि को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य किये जाएं ग्राम पंचायतों में सबसे कम व्यय करने वाले ग्राम सचिवों से कम व्यय करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तालाबों को लेकर भी चर्चा की गयी, जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा एवं पंचायतों से बने तालाबों के फोटो वीडियो उपलब्ध किये जाएं। एस एच जी के ग्रुप निर्माण को लेकर भी चर्चा की गयी। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख मंदिरों को लेकर चर्चा की गयी। मंदिरों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पेयजल की व्यवस्था, हैण्डपम्प में पीने के पानी की स्थिति, मंदिरों एवं मंदिरों को आने वाले मार्गों तथा प्रमुख मार्गों पर साफ सफाई की स्थिति को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि हैण्डपम्प के पास जलभराव न हो, सोकपिट की व्यवस्था की जाए तथा मंदिरों के पास प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे। मुख्य मार्गों तथा सम्पर्क मार्गों के किनारे झाडी कटान तथा साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। शिव मंदिर गंगहैटा कैलादेवी खिरनी सौधनपुर मार्ग को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा मार्ग को सही कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सादातबाडी मंदिर, शिव मंदिर सैमला गुन्नौर, शिव मंदिर मौलागढ, हरि बाबा धाम मार्ग, झारखण्डी महादेव मंदिर गुम सानी मार्ग, जलेश्वर शिव मंदिर को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए, राजघाट की साफ सफाई को लेकर भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम सचिव प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा जिला विकास अधिकारी राम आशीष,कृषि उप निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी तथा जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी तथा एडीओ पंचायत तथा ग्राम सचिव उपस्थित रहे।



