खैरथल

रीको क्षेत्र के उद्योगपतियों से थानाधिकारी ने किया संवाद :समस्याओं की ली जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। शहर के पुलिस थाना खैरथल में गुरुवार शाम रीको औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने की। इस दौरान उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें नए कानूनों की जानकारी देने के साथ-साथ साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
बैठक में लघु उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने रीको क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, बाहर से आने वाले श्रमिकों का सत्यापन कराने तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। थाना प्रभारी ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा रीको क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, अनमोल गुप्ता, ओमप्रकाश, अशोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मुरारीलाल गोयल, ओमप्रकाश यादव, पवन अग्रवाल, नितिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button