ललितपुर

आम आदमी पार्टी ने मनाया शहीद दिवस, क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कचहरी परिसर में सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जननायक व समाजवादी चिंतक डा.राममनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें भी नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आप जिलाध्यक्ष एड.हरदयाल सिंह लोधी ने कहा कि आज हम आजाद भारत में जो सांस ले रहे हैं, वह हमारे महान क्रांतिकारियों के सर्वोच्च बलिदान की देन है। उन्होंने कहा कि अगर भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर न किए होते, तो गुलामी की जंजीरें तोडऩा मुमकिन नहीं होता। उनके विचार और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। श्रद्धांजलि सभा में एड. नेमिकुमार जैन, गणेशराम रजक, मीना राजा, रमेश कुमार झा, एड.प्रमोद नामदेव, एड. महेंद्र जैन झब्बू, एड.मनोहर लोधी, एड. निहाल सिंह, अमन जैन, एड.अनुराग सिंह, एड.आनंद सिंह, एड.शशिकांत सिंह और एड. कैलाश नारायण सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button