सिंगरौली

सरई में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का जयघोष

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल हुआ राष्ट्रमय, बच्चों ने बढ़ाई यात्रा की रौनक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली/सरई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सरई नगर परिषद क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः नगर परिषद परिसर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान घरों और दुकानों पर तिरंगे लहराते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
यात्रा में एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों के बैंड दलों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और तिरंगे से सजे वाहन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य युवाओं और नई पीढ़ी में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।
सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली और नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। भाजपा नेता रमापति जायसवाल और नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button