उत्तरकाशी की बदहाल स्वस्थ ब्यवस्थाओं को लेकर उक्रांद का सीएमओ को ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी के कार्यालय में जिला अस्पताल में रिक्त पड़े हुए चिकित्सकों के पद एवं अन्य कई अनियमितताओं को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गयाl
किरन रावत ने कहा कि बहुत समय से जनता द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि जिला अस्पताल में बाल रोग् विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, सर्जन नहीं है जिस कारण बीमार व्यक्ति को या तो वापस घर जाना पड़ रहा है या फिर ऋषिकेश या देहरादून के लिए रेफर कर दिया जाता है एवं दवाइयां अंदर से नहीं दी जा रही है बल्कि बाहर की महंगी दवाइयां ज्यादा लिखी जा रही हैl किरन रावत ने कहा कि उत्तरकाशी के दूरस्थ के गांव से आए हुए लोग जो पहले ही रोजगार न होने के कारण आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है, जिला अस्पताल के बार-बार चक्कर नहीं काट सकते हैं l यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तरकाशी के बाद सीधे ऋषिकेश और देहरादून ही रेफरल सेंटर है तो एक दूर दराज के गांव का व्यक्ति सामान्य इलाज के लिए भी अगर परेशान हो रहा है तो जिला अस्पताल आखिरकार क्या रहा हैl आगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिन-जिन रिक्त पदों पर चिकित्सक नहीं है उन पर तत्काल चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु कार्यवाही की जा रही है एवं मैक्सिमम दवाइयां अस्पताल की तरफ से ही दी जाएगी तथा लैब टेस्टिंग की सारी सुविधाएं अब जिला अस्पताल में ही दी जाएंगे जिस पर कार्य किया जा रहा हैl प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष जगत सिंह रमोला, मीडिया प्रभारी पंकज, युवा अध्यक्ष सुरजीत राणा ,सुमित नेगी, मोहित मथुरा, उमाशंकर भट्ट, अनुराग, सुमित नेगी, जयवीर नेगी, सोनू नेगी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेl



