
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बिजनौर। थाना मंडावली क्षेत्र के प्रसिद्ध मोटा महादेव शिव मंदिर बिजनौर सावन के पावन अवसर पर यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसमें हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।और पुलिस की व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के संरक्षण में पुलिस बल तैनात रहा तथा ड्यूटी प्रभारी रुकीविकास कुमार ने स्टाफ के साथ मोर्चा संभाला और महिला पुलिसकर्मियों ने महिला कांवड़ियों की मदद की जिसमें पुलिस प्रशासन की और से सहायता केंद्र भी लगाया गया। वहां पुलिसकर्मी कांवड़ियों को पानी, प्राथमिक उपचार और मार्गदर्शन दे रहे थे थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि श्रावण माह के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी से जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



