बरेली

साइबर ठगी के 8.62 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए

ट्रेडिंग ऐप के जरिए 10.50 लाख की ठगी, बरेली साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। थाना साइबर क्राइम ने ट्रेडिंग ऐप के जरिए हुई साइबर ठगी में पीड़ित की 8 लाख 62 हजार 365 रुपये की धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। वादी मोहित रस्तोगी निवासी बिहारीपुर, कोतवाली ने 17.10.2025 को तहरीर दी थी कि अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग ऐप में जोड़कर अच्छा प्रॉफिट देने का लालच देकर उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0-031/2025 धारा 318(4) BNS व 66D IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देश पर विवेचना शुरू की गई। साइबर पुलिस ने MHA के साइबर पोर्टल IC4, बैंक व अन्य एजेंसियों से समन्वय कर मनी ट्रेल खंगाली। प्रयासों के बाद कुल 10.50 लाख में से 8,62,365 रुपये पीड़ित के खाते में रिवर्स कराए गए। शेष राशि गेम ऐप में भेजी गई थी, उसे वापस कराने के प्रयास जारी हैं।
विवेचना में दो अभियुक्त प्रकाश में आए हैं जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा रहा है।: विवेचक प्र0नि0 धनंजय पाण्डेय, का0 विजय कुमार ,अपील: साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति से बैंक खाता, OTP, CVV, UPI पिन साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button