पाकुड़

प्रति ट्रीप कोयला परिवहन रेट बढ़ोतरी पर ट्रांस्पोर्टरों के साथ बीजीआर कोल कम्पानी की नहीं बनी सहमति, सोमवार से करेंगे कोयला परिवहन ठप

BGR Coal Company could not reach an agreement with transporters on the increase in coal transportation rate per trip, will stop coal transportation from Monday

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा स्थित कोयला कम्पानी के प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टरों के बीच वाहनों से कोयला परिवहन की प्रति ट्रिप रेट में वृद्धि अन्य मुद्दों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें बीजीआर कोल कम्पानी के अधिकारी अनील रेड्डी अन्य समेत करीब सैकड़ों बीजीआर कोल कम्पानी के ट्रांस्पोर्टरों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। काफी गहमागहमी के दरमियान आवश्यक मुद्दों पर विस्तृत चर्चाएं तो हुई, परन्तु ट्रांस्पोर्टरों की मांगों पर सहमति तत्काल नहीं बनी, बल्कि बीजीआर कोल कम्पानी के अधिकारी अनील रेड्डी ने ट्रांसपोर्टरों से चार महीने का समय – अन्तराल अवधि के पश्चात रेट बढ़ोतरी की इश्यू पर वार्तालाप पश्चात बढ़ोतरी की बात कही। ट्रांसपोर्टरों ने सड़क मरम्मती की बातें भी कही। जर्जर सड़क के वजह से आये दिन हो रही सड़क जाम की वजह से कोयला परिवहन की परेशानियों की दर हक़ीक़त पर बीजीआर कोल कम्पानी के अधिकारी अनील रेड्डी ने कहा कि इस दिशा में पहल की गई है, जल्द ही सड़क मरम्मती कार्य करा ली जायेगी। वही ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि पाकुड़ – अम़ड़ापाड़ा तक करीब पचास किलोमीटर सड़क की क्षमता करीब 400 वाहनों की है, मगर कम्पानी के द्वारा लगभग 1200 वाहनों से कोयला परिवहन करवाया जा रहा है। वही ट्रांसपोर्टरों ने डीबीएल कम्पानी पर ईंधन उपलब्ध कराये जाने पर कहा कि कम्पानी करीब 74 रुपये प्रति लीटर की दर से डीज़ल प्राप्त कर ट्रांसपोर्टरों से लगभग 91 रुपए प्रति लीटर डीजल की दर लेते/ काटते हैं जो संविधानिक नियम का उलंघन है। जिससे तत्काल बंद करते हुए वाजिब दर से ही डीजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वही ट्रांस्पोर्टरों ने डीसी – एसपी, एसडीओ/ एसडीपीओ समेत विधायक/ सांसद व सीएम को वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में पत्राचार करने की बातें भी कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button