सतेन्द्र भदौरिया को बीकेयू असली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया

भारतीय किसान यूनियन असली ने आंबेडकर पार्क में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का नवीनीकरण किया गया। जहां सतेन्द्र सिंह भदौरिया को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया
एनपीटी मुरादाबाद ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली) ने सतेंद्र सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। भारतीय किसान यूनियन असली द्वारा आंबेडकर पार्क में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में की गयी। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का नवीनीकरण किया गया। इस प्रक्रिया में सतेन्द्र सिंह भदौरिया को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, वहीं देवेन्द्र सिंह यादव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त ठाकुर दिनेश पाल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मुंडा पांडे ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मुनेशपाल सिंह को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए कहा, “हमने लम्बे समय से किसानों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा किसानों के हक की बात की है। आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी । जहां भी किसान भाई परेशान होंगे। वहां भारतीय किसान यूनियन (असली) उसके साथ खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। बैठक में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।