बरेली
IGRS के माध्यम से जन शिकायतों के निस्तारण में जारी की गई रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र को प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन द्वारा जारी रैंकिंग में माह दिसम्बर–2025 में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में ‘प्रथम स्थान’ प्राप्त किया। माह दिसम्बर–2025 में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर व जनपद पीलीभीत द्वारा संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा परिक्षेत्र के कुल 86 थानों को भी संयुक्त रुप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद बरेली के 27 थाने कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज प0, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़,सिरौली, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज,बहेडी, मीरगंज जनपद बदायूँ के 21 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंजबेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस जनपद पीलीभीत के 15 थाने महिला थाना, माधोटांडा, करेली, कोतवाली, हजारा,जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, अमरिया, बिलसंडा जनपद शाहजहाँपुर के समस्त 23 थाने महिला थाना, रामचंद्रमिशन,खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज,कांट,रोजा,जैतीपुर,जला लाबाद, ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में विगत माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उ0नि0 शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा । परिक्षेत्र के जिन जनपदों / थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नही रहा है उनके कार्यो की समीक्षा की जायेगी।


