बोकारो

दुबई में फंसे झारखंड के तीन जिलों से 12 मजदूर

सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में फंस गए हैं. झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह के 12 प्रवासी मजदूर इस बार फिर दुबई में फंसे हुए हैं. ऐ सभी मज़दूर मज़दूर इलेक्ट्रो मेकनिकल कॉल कम्पनी मे कार्य करते थे। कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान सहि से वा समय पर नहीं किया जा रहा है. इससे मजदूरों को वहां रहने एवं खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की है. मजदूरों के हित में कार्य करने वाले भुनेश्वर कुमार महातो को मजदूरों ने वीडियो भेजा है. मजदूरों के द्वारा भेजे गए वीडियो को उन्होंने पत्रकारों के साथ शेयर किया है. उन्होंने भी सरकार से विदेश में फंसे मजदूरों के हित में कार्य करने की मांग की है.

सामाजिक कार्यकर्ता ने रखी मांग
प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर कुमार महातो ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं. काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई. इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं.

भुनेश्वर ने बताया कि जो मजदूर फंसे उनमें बोकारो जिले से 1 मज़दूर शामिल हैं जिनमे नावाडीह प्रखण्ड के कंजकिरो निवासी डालेश्वर कुमार महतो,जबकि हजारीबाग के 6 मज़दूर है जिनमें विष्णुगढ़ प्रखण्ड के खेदाडीह निवासी फलेंद्र महतो, जागेश्वर महतो,सिरैय से बैजनाथ महतो व पारजोरिया से दिलीप महतो, गंगाधर महतो ,त्रिलोकी महतो इसी तरह गिरिडीह जिले के 5 मज़दूर है जिनमे चुकचुको से दीपक कुमार महतो , डुमरडेली से अजय कुमार , तिरला से राजेश महतो , गोरहर से सेवा महतो एवं रोहीत महतो शामिल हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button