मुरादाबाद

भाजपा द्वारा आबा बिरसा मुंडा भगवान की 150 वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महानगर के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में शौर्य की शान धरती आबा बिरसा मुंडा भगवान की जनजातीय गौरव दिवस एवं 150वीं जयंती समारोह मनाने जा रही है  जिसके लिए एक प्रेसवार्ता का आयोजन महानगर कार्यालय बुद्धिविहार पर किया गया जिसके संदर्भ में मुख्य अतिथि महानगर एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जसवंत सिंह सैनी ने बताया कि बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सैनानी लोकनायक और धार्मिक सुधारक थे जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ मुंडा जनजाति के विद्रोह (जिसे उलगुलान के नाम से जाना जाता हैं)का नेतृत्व करने के लिए प्रसिद्ध हैं  उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है उन्हें धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने आदिवासी भूमि अधिकारों,संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने आगे कहा कि 15 नवंबर 1875 में झारखंड के उलिहातू ग्राम में बिरसा मुंडा ने जन्म लिया बिरसा मुंडा ने अपने समुदाय पर हो रहे बिट्रिश शोषण और उनकी जमीनें छीने जाने को देखा।
उन्होंने 19वीं सदी के अंत में उलगुलान या महाविद्रोह का नेतृत्व किया जो जल,जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा करने आदिवासी संस्कृति को बनाये रखने और बिट्रिश शासन को खत्म करने का एक बड़ा आंदोलन था।
उन्होंने पारंपरिक आदिवासी धर्म  जैसे सूर्यदेव,सिंहबोगा की पूजा का प्रचार प्रसार किया, अंधविश्वास,शराबखोरी और जबरन श्रम की निंदा की और स्वच्छता और सामुदायिक भावना पर जोर दिया ।
आबा बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को आत्मसम्मान और संघर्ष की शक्ति दी उनके संघर्ष की वजह से उनकी जयंती 15 नवंबर को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया
केंद्र सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए ।
2021से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया भगवान बिरसा मुंडा स्मारक व स्वतंत्रता संग्रहालय,रांची आदिवासी नायकों के बलिदान को समर्पित,एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आदि अंचलों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु सैकड़ों नए विद्यालय स्वीकृत, वन धन योजना वन उत्पादो के मूल्य संवर्धन ओर विपणन के लिए वन धन केंद्रों की स्थापना,प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,कौशल और कृषि के समग्र विकास के लिए,लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना,पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन,आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आदिवासी और ग्रामीण समाज की जीवन गुणवत्ता में सुधार किया ।
राज्य स्तर पर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए गए वनटांगिया मुसहर समुदायों को सरकारी पहचान और आवास,राशन,पेंशन, स्वास्थय सुविधा का लाभ दिया, आदिवासी संस्कृति महोत्सव और जनजातीय संग्रहालय उत्तर प्रदेश के जनजातीय नायकों की गौरव गाथा को बढ़ाया, मिशन रोजगार के अंतर्गत आदिवासी युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में अवसर प्रदान किये भाजपा का विचार सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास, और सबका प्रयास जनजातीय समाज को राष्ट्र को मुख्यधारा में सम्मान भागीदारी देता है आजादी के अमृत काल में जनजातीय समाज भारत के भविष्य के निर्माता के रूप में उभर रहा है ।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती संदेश यह अवसर केवल स्मरण का नहीं बल्कि संकल्प का वर्ष है भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर हम समाज में समानता,पर्यावरण की रक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता तथा स्वराज के मूल्यों को अपनाएंगे यही संकल्प के साथ भगवान बिरसा मुंडा को नमन करेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता संसदीय एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी,महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी गोपाल अंजान, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल,नवदीप टंडन विशाल त्यागी,हेमराज सैनी, सुनीता शर्मा,शशी किरण,दीक्षांत चौधरी,सौरभ सक्सैना,विशाल कुमार आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button