लखनऊ
लखनऊ में गाज़ा युद्ध पीड़ितों के नाम पर करोड़ों की ठगी, 3 अभियुक्त महाराष्ट्र से गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने गाज़ा युद्ध पीड़ितों की आर्थिक मदद के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए क्राउड फंडिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को महाराष्ट्र के भिवंडी से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश ने बताया कि अभियुक्तों ने पीड़ितों के नाम पर फर्जी अभियान चलाकर लोगों से धोखाधड़ी की। एटीएस की टीम ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन ठगों को पकड़ा। मामले की गहन जांच जारी है, और अभियुक्तों से पूछताछ में ठगी के व्यापक नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।



