खेलखैरथल

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोरदार संघर्ष,  प्रतिभाओं ने दिखाया दम - 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी रोमांचक रहा. राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

खैरथल। शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे चल रहे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहा. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आई टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आईं.

4 कोर्ट मे खेले गये 23 मैंच:ये रहे विजेता

ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और जोश का परिचय दिया, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया. मंगलवार को हुए अंडर-19 वर्ग बालीबाल मैंचो में चुरू ने करोली को,भरतपुर ने अजा सरदारपुरा को,जयपुर1ने टौंक को,बालोतरा ने झालावाड़ को,संस्कृत निदेशालय ने बाडमेर को,झुंझुनु एकेडमी ने बांरा को,सीकर ने चित्तौड़गढ़ को,नागौर ने बीकानेर को,हनुमानगढ़ ने अजमेर को,उदयपुर ने बांसवाड़ा को,ब्यावर ने प्रतापगढ को,जयपुर 2 ने सवाईमाधोपुर को,झुंझुनु ने डिडवाना-कुचामन को,श्री गंगानगर ने संलूम्बर को,अलवर ने धौलपुर को,खैरथल-तिजारा ने जालोर को,शार्दूल स्पोर्ट्स बीकानेर ने दौसा को,कोटपूतली -बहरोड ने कोटा को,फलौदी ने पाली को,स.प.बागौर ने डीग को,सिरोही ने राजसंमद को हराया .

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button