सिंगरौली

अधिवक्ता साथी के साथ अन्याय एवं अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हो: बृजेंद्र

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो: अधिवक्ता संघ बैढ़न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । अधिवक्ता संघ बैढ़न जिला सिंगरौली के सदस्य अधिवक्ता अमरनाथ पाल के ऊपर प्राण घातक हमले का अधिवक्ता संघ बैढ़न जिला सिंगरौली घोर निंदा करता है एवं अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे निरंतर प्राण घातक हमले को देखते हुए सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता है इसी तारतम्य में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र देव पांडेय के द्वारा शासन एवं राज्य अधिवक्ता परिषद को कई पत्र प्रेषित किया जा चुका है,अपने अधिवक्ता साथी अमरनाथ पाल का हाल-चाल जानने के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र देव पांडेय, सचिव सुरेश कुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शाह, वरिष्ठ अधिवक्ता अंगद प्रसाद शाह कार्यकारिणी सदस्य उसैद हसन सिद्दीकी,सतेंद्र कुमार शाह गए और घटना की विस्तृत जानकारी से अवगत हुए।
घटना की सूचना पुलिस थाना को दिया गया जिस पर तत्काल कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक उदय करिहार द्वारा जीरो पर कायमी हेतु पीड़ित अधिवक्ता अमरनाथ पाल का कथन लिया गया। उपस्थित बृजेंद देव पांडेय द्वारा कहा गया कि अधिवक्ता साथी के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए अति शीघ्र गिरफ्तारी हो अन्यथा अधिवक्ता संघ लामबंद होने के लिए विवश हो जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button