गढ़वा

जमीन कब्जा दिलाने पहुंचें दण्डाधिकारी लौटे बैरन वापस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

गढ़वा : जिले के भवनाथपुर में न्यायालय के आदेशानुसार रविवार को पुलिस बल के साथ द्वितीय पक्ष को घर पर दखल कब्जा कराने पहुंचे दंडाधिकारी को साक्ष्य के अभाव में बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस दौरान घर पर कब्जा दिलाने की बात आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगो की हुजूम उमड़ पड़ी। लोगो ने कोर्ट के आदेश पर नियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी से क्रेता द्वारा दूसरे जगह की चौहदी और जमीन के बदले फर्जीवाड़ा तरीके से घर कब्जाने की बात कही तथा दोनों पक्षों से कागजात जांच करने का आग्रह किया। इस पर दंडाधिकारी ने जमीन बिक्रीनामा का चौहदी स्थल की जांच की जहां कागजात में उक्त जमीन का चौहदी का मिलान हुआ इसके बाद दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ वापस लौट गए।

क्या है, मामला..?
जानकारी के अनुसार भवनाथपुर सूर्य मंदिर के समीप रहने वाले विजय गुप्ता पिता रामखेलावन साह ने ढ़ेकुलिया रोड स्थित अपनी जमीन को पंडरिया निवासी राजकुमार पांडेय से शादी सात डिसमिल जमीन बिक्री किया था, इसके बाद से ही मामला न्यायालय में लंबित होने के बाद कोर्ट ने राजकुमार पांडेय के पक्ष में फैसला दिया जहां 20 जुलाई को कोर्ट के निर्देश पर दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ दखल कब्जा दिलाने पहुंचे थे।

इस मामले में प्रथम पक्ष के सरिता देवी पति विजय गुप्ता ने बताई कि अपनी पुत्री के शादी के लिए मेरे पति विजय गुप्ता ने राजकुमार पांडेय से ढ़ेकुलिया रोड में साढ़े सात डिसमिल जमीन बेची थी, लेकिन राजकुमार पांडेय पैसा के बल पर कोर्ट को गुमराह करते हुए मेरे घर के जमीन का फर्जी कागजात तैयार कर मुझे बेघर करने पर तुला हुआ है। उन्होंने इस फर्जीवाड़े को न्यायालय में रखने की बात कही। जबकि दूसरे पक्ष के राजकुमार पांडेय ने कहा कि कोर्ट द्वारा मुझे विजय गुप्ता के घर का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है, इसके लिए कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त दंडाधिकारी द्वारा मुझे आज दखल कब्जा दिलाना था, लेकिन वें सिर्फ कागजात की जांच कर वापस लौट गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button