झारखंड मुक्ति मोर्चा के सम्मेलन में गोड्डा से 150 डेलीगेट करेंगे शिरकत : प्रेमनंदन

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
गोड्डा : स्थानीय मधुबन होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हर 3 साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का महाधिवेशन मनाया जाता है। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन है। इसी दिन रांची के खेल गांव स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रांगण में जो टाना भगत इंडोर स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। उसमें महाधिवेशन आयोजित है। इस महा अधिवेशन में गोड्डा जिला को 125 डेलिगेट्स ले जाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन उस लक्ष्य को पार करते हुए तकरीबन 150 डेलिगेट्स महाधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए जा रहे हैं। 14 एवं 15 अप्रैल को सभी लोग जाएंगे और महाधिवेशन में भाग लेंगे। महादेव दर्शन में जो भी प्रस्ताव पारित होगा उसी के अनुरूप यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा का काम करेंगे। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह 13वां महाअधिवेशन है। जिले के 202 पंचायतो में झामुमो के कमेटी का गठन कर लिया गया है। सदस्यता अभियान जारी है, जो लक्ष्य मिला है, उस लक्ष्य को धीरे-धीरे पर कर रहे हैं। दौरान जिला सचिव बासुदेव सोरेन, महिला मोर्चा की मेरी सोरेन, नगर अध्यक्ष राजकुमार, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष युसूफ अंसारी, ठाकुरगंटी प्रखंड सचिव, पथरगामा सचिव आदि उपस्थित थे।