मोदीनगर

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अनोखा विरोध, किसान ने जलता कुर्ता पहनकर दर्ज कराई पीड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

मोदीनगर, शनिवार को मोदीनगर तहसील मुख्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय अफरा-तफरी में बदल गया जब एक शिकायतकर्ता ने अचानक अपने कुर्ते में आग लगा ली। यह घटना तहसील परिसर में मौजूद अधिकारियों और आम लोगों के बीच सनसनी का कारण बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी किसान सत्येंद्र कुमार अपने कुर्ते में आग लगाकर समाधान दिवस में पहुंच गया। किसान सत्येंद्र कुमार  हाथ में एक प्रार्थनापत्र भी था, जिसमें कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की बात लिखी थी। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया हालांकि, नेशनल प्रेस टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पीड़ित व्यक्ति लंबे समय से मोदीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान था। समाधान दिवस के दौरान जब उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई न होती देखी, तो उसने नाराजगी में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों तुरंत आग बुझाकर युवक को बचाया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि युवक की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती का कहना है कि पुलिस से मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतकर्ता को किन कारणों से इतना कदम उठाना पड़ा।

इस घटना के बाद तहसील परिसर में मौजूद अन्य शिकायतकर्ताओं और आम नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button