गाजियाबाद

संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर लोनी में भव्य हिंदू सम्मेलन

संतों व जनप्रतिनिधियों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को लोनी के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मंडोला मंडल में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें  बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, संघ पदाधिकारी, संत-महात्मा और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे परिसर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता अनिल महादेव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर भैया दास, स्वामी रामानुज आचार्य देवकी नंदन सहित कई संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का आयोजकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सनातन धर्म के प्रति समर्पण का आह्वान
महामंडलेश्वर भैया दास ने अपने संबोधन में सनातन धर्म की महान परंपरा और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को विश्व के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने लोगों से तन, मन और धन से धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों में धर्म, देश और समाज सेवा के संस्कार विकसित करने चाहिए।
संघ की भूमिका और इतिहास पर प्रकाश
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश विकल ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा और उसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने समाज में सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने सनातन संस्कृति की प्राचीनता का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
सामाजिक समरसता और एकता पर जोर
सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में बढ़ती दूरियों को समाप्त कर आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर एकजुट रहने, गुरुकुल शिक्षा पद्धति, भारतीय संस्कार और संस्कृति को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज का युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से मठ-मंदिरों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित हुआ है। संघ की प्रेरणा से ट्रॉनिका सिटी में इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
अध्यक्ष अनिल महादेव ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए गौ सेवा, पारिवारिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
सम्मेलन में संघ के पदाधिकारी बागेश, जिला प्रचारक रविन, पीडी शर्मा, देव कुमार त्यागी, कामेश्वर झा, अरविंद, अजय, राजेश, रविश, सेलक राम प्रधान, जगत प्रधान, आसेराम, मुनीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष पति बसंत त्यागी, मुनीष, धजय खारी, ओमकार, अमित, सचिन, राजीव सहित अनेक गणमान्य लोग और सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button