बरेली

घर बैठे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम, ऐप और पोर्टल की सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मतदाता आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम मतदेय स्थल पर, बीएलओ के पास उपलब्ध सूची से, ईसीआईएनईटी (ECINET) मोबाइल ऐप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in और नागरिक सेवा पोर्टल http://voters.eci.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
शिकायतों के लिए राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल http://ngsp.eci.gov.in संचालित है। जनपद में 11 अप्रैल से 24 नवंबर 2026 तक 1,342 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,330 यानी लगभग 99 प्रतिशत का निस्तारण हो चुका है। ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा के तहत एसआईआर अवधि में 16,386 कॉल बुक हुईं, जिनमें से 15,757 यानी 96 प्रतिशत मतदाताओं से बीएलओ ने संपर्क किया। एसएसआर अवधि 17 से 24 नवंबर के दौरान 74 प्रतिशत यानी 125 मतदाताओं से संपर्क किया गया।
मतदाताओं की सहायता के लिए राष्ट्रीय संपर्क केंद्र टोल फ्री नंबर 1950 एवं 1800-11-1950, राज्य संपर्क केंद्र 1800-180-1950 पर संपर्क किया जा सकता है। जनपद के जिला संपर्क केंद्र से मोबाइल द्वारा 0581-1950, 0581-2510673 अथवा 0581-2991223 पर संपर्क किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button