बरेली

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के बुधवार को बरेली आगमन पर कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने स्वागत-अभिनंदन किया।
इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री की अध्यक्षता में आईएमए हॉल में बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रमुखता से सहभागिता की।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य तथा प्रदेश मंत्री सुहासिनी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में बरेली मंडल के विभिन्न जिलों से आए सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button