जालौन

स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आक्रोश, विरोध में किया हंगामी प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में गुरुवार को माधौगढ़ नगर की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में शामिल नगर पंचायत माधौगढ़ की महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि पुराने मीटर में बिल नियंत्रित रहता था, लेकिन अब अनियंत्रित बिल आ रहे हैं और सीधे जेब पर असर पड़ रहा है। वहीं बुजुर्गों ने भी इस व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्गों की मौजूदगी ने आंदोलन को और गंभीर बना दिया। लोग घंटों तक एसडीएम कार्यालय के बाहर डटे रहे और “स्मार्ट मीटर हटाओ” के नारे लगाते रहे। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी खुलकर सामने आई। प्रदर्शन कर रहे नगरवासियों ने बताया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है, ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिल उनके लिए दोहरी मार साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के इस दौर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस प्रदर्शन के बाद पूरे माधौगढ़ क्षेत्र में हलचल मची हुई है और लोग इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button