पंडित राधेश्याम जयंती समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गाया रामायण का प्रसंग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ‘राधेश्याम रामायण’ के रचयिता पंडित राधेश्याम कथावाचक की 136वीं जयंती पर जीआईसी ऑडिटोरियम में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। सांसद गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। आरोही रावत ने गणेश वंदना, पं. शिवकुमार ने राम कथा गाई। खन्ना ने कहा, छोटी उम्र में खंड काव्य रचना अद्भुत है, आज भी रामलीला में उनकी चौपाइयां गाई जाती हैं। उन्होंने लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग सुनाया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा, पंडित जी ने महिलाओं के उत्थान और बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया।
प्रपौत्र संजय शर्मा ने बताया, पंडित जी 45 वर्ष कथावाचन में सिरमौर रहे। दूसरे प्रपौत्र विक्रम भार्गव ने बताया, राधेश्याम रामायण की दो करोड़ प्रतियां छपीं, 1914 में 13 रुपये में प्रेस स्थापित किया, वीर अभिमन्यु का एक लाख बार मंचन हुआ। पौत्री शारदा भार्गव ने कहा, सीएम योगी ने मूर्ति लगवाई, विरासत आगे बढ़नी चाहिए।
चार लघु नाटक कैकई-दशरथ संवाद, सीता हरण, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति आकर्षण रहे। चित्र प्रदर्शनी लगी। कार्यक्रम में रश्मि पटेल, प्रो. अनीता त्यागी, ज्योति शर्मा, हरिशंकर शर्मा, डॉ. अनिल मिश्रा ‘पार्थ’, निर्भय सक्सेना आदि रहे।




