बरेली
फाइनेंस कंपनी में 51.70 लाख के गबन के दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने वास्तु फिनसर्व इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ऋण निधि एवं भुगतानों में जालसाजी, कुप्रबंधन व हेराफेरी कर कुल 51,70,964 रुपये का गबन करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 27.09.2026 को वास्तु फिनसर्व इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी कंपनी में कार्यरत डीएसए द्वारा ग्राहकों की कंपनी की ऋण निधि और भुगतानों में जालसाजी, कुप्रबंधन और हेराफेरी करने के संबंध में मु0अ0सं0 472/2026 धारा 316(5) बनाम रोहित चौधरी आदि एवं मु0अ0सं0 473/26 धारा 316(5) बीएनएस बनाम मो0 आशु के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान मु0अ0सं0 473/26 धारा 316(5) में धारा 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 472/2026 धारा 316(5) से संबंधित अभियुक्त रोहित चौधरी पुत्र महावीर सिंह निवासी दुर्गा कालोनी निकट सुमनलता स्कूल खुशालपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष व मु0अ0सं0 473/2026 धारा 316(5)/61(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मो0 शहरोज पुत्र जावेद अली निवासी 288 नियर तालाब वाली मस्जिद सहसवानी टोला थाना बारादरी जनपद बरेली उम्र 25 वर्ष को दिनांक 25.11.2026 को सैटेलाइट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में खुलासा –
गिरफ्तार अभियुक्त रोहित चौधरी व मो0 शहरोज ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि हम वास्तु फाइनेंस कंपनी में डीएसए के पद पर कार्यरत थे। जिन व्यक्तियों को सेकेंड-हैंड गाड़ियों पर लोन की जरूरत होती थी, उनसे संपर्क कर सभी दस्तावेज ले लिया करते थे तथा उनके नाम पर लोन कराते थे। जब उनका लोन पास हो जाता था तो फाइनेंस कंपनी रुपये हम डीएसए के एकाउंट में ट्रांसफर कर देती थी। उसके बाद यह राशि हम लोग हड़प लेते थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 वैभव गुप्ता, थाना कोतवाली जनपद बरेली।
2. का0 41 राजवीर सिंह, थाना कोतवाली जनपद बरेली।
3. का0 3874 विमल कुमार, थाना कोतवाली जनपद बरेली।
4. म0का0 आंचल, थाना कोतवाली जनपद बरेली।



