
एनपीटी ब्यूरो ललितपुर
ललितपुर जिले में राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, क्षेत्रीय महासचिव मनोज बुधौलिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक लियाकत अली, प्रदेश सचिव अशोक तिवारी का ललितपुर जिलाध्यक्ष राजेश जैन आर. के. सहित पदाधिकारीयों और सदस्यों ने नेशनल हाईवे 44 पर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। तदोपरान्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला कैलगुआं चौराहे से होते हुए सावरकर चौक, घंटाघर से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस तक पहुंचा।
जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ललितपुर के गणमान्य नागरिकों ने किया, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गुरुद्वारे में माथा टेका। वही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथियों
का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रामशीष राय ने ललितपुर के राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई। सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि संगठन को जिला, ब्लाक तथा बूथ तक ले जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा का कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती एन.डी.ए. की मजबूती है। आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकायों के चुनाव को ध्यान में रखते हुये अपने पूराने जनाधार को जोडते के लिए संगठन कार्य कर रहा है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा है तथा शिक्षा राज्यमंत्री का दायित्व दिया जिसके माध्यम से प्रदेश और देश में चौधरी जयन्त सिंह केन्द्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में लगे हैं। रालोद का मानना है कि गांव और किसान को समृद्ध करने के लिए गांव आधारित योजनाओं की श्रृंखला खड़ी करने के लिए कार्य किया जाय। यही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का सपना था। कुटीर उद्योग धन्धों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित करने
और नौजवानों को हुनरमन्द बनाने की उनकी हमेशा से कोशिश रही है। आज वर्तमान केन्द्र सरकार उनके सपनों के अनुसार ग्रामीण विकास और नौजवानों को टेक्निकल रूप से सक्षम बनाने में लगी है।
प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सरकारें प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनाव में रणनीति बनाने और बुंदेलखंड राज्य बनाने पर अपना पक्ष रखते हुये किसानों की समस्याओं को हल करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, क्षेत्रीय महासचिव मनोज बुधौलिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लियाकत अली, प्रदेश सचिव अशोक तिवारी, ललितपुर जिलाध्यक्ष राजेश जैन आरके, जिला युवा अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुशवाहा उर्फ परशु भैया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन, उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह बुंदेला, मनजीत सिंह परमार काके, प्रभात सिंह लागौन, महासचिव विकास सोनी, सचिव योगेश कुशवाहा, हारुन खान, नसरीन खान, नीलम जैन, मीडिया प्रभारी निशु दुबे, महिला प्रकोष्ठ वर्षा शर्मा, संगम कुशवाहा, मर्दनसिंह यादव, प्रताप कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।