कैराना

कैराना तहसील दिवस में सीडीओ की अध्यक्षता में सुनी गई जनसमस्याएं

31 शिकायतों में से पांच का मौके पर किया गया निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 31 शिकायती पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर उनके यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमीनी विवाद, अवैध कब्जे आदि से संबंधित कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से पांच शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जंधेड़ी निवासी आनंद ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी संसारी ने 28 अक्टूबर 2020 को गांव के ही रमनिवासी पुत्र जलसिंह, तेजवीर पुत्र पीतम सिंह और रोशनी पत्नी पीतम सिंह से आवासीय प्लाट बैनामा कराया था। प्लाट की पूरी धनराशि विक्रेताओं को अदा कर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने प्लाट पर अवैध कब्जा कर लिया और वहां निर्माण कार्य कराने में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित के मुताबिक इस संबंध में पूर्व में भी कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अभी तक प्लाट को कथित कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया। प्रार्थना पत्र में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्लाट पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा कांधला उत्तरी निवासी नसीम पुत्र सद्दीक आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि पर कथित रूप से कब्जा करने और शव दफनाने में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर उनके यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button