हजारीबाग
झारखंड मुक्ति मोर्चा का चुरचू प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
खान एवं खनिज संशोधन बिल का विरोध।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चुरचू झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज (संशोधन) बिल के विरोध में चुरचू प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकुमार महतो ने कीया मंच संचालन रविन्द्र कुमार महतो ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला सचिव नीलकंठ महतो विशेष रूप से शामिल हुए।
धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन बिल जनविरोधी और स्थानीय लोगों के अधिकारों पर कुठाराघात है उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे बालकुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक इस संशोधन बिल को वापस नहीं लिया जाता या इसमें स्थानीय हितों के अनुरूप बदलाव नहीं किए जाते, तब तक झामुमो का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।धरना-प्रदर्शन के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम रा ज्यपाल/राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर इंदिरा पंचायत पूर्व मुखिया दशरथ महतो पखंड अध्यक्ष दीपनारायण महतो,आनंद मरांडी,लखीराम मांझी,शीतल हेम्ब्रम,जैसो देवी, प्रभु नाथ, मजफरुल अंसारी, लालू मांझी,फागू सोरेन, अनुराग मुर्मू,तस्लीम अंसारी, गणपत भोक्ता, सुनीता देवी,कुंती देवी,पारस महतो चतुरु राम,सुनील मुर्मू, व झामुमो के दर्जनों वरष्ठ नेता, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि औरबड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।



