कैराना

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार मजदूर की मौत

खुरगान बाईपास के निकट हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ हॉस्पिटल जाने के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी दीपक (25) मजदूरी करके परिवार का पालन—पोषण करता था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से मलकपुर में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए निकला था। बताया गया कि खुरगान बाईपास के निकट पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन, वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शनिवार दोपहर शव घर पहुंचा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां व एक बेटा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button