संज्ञा समिति गया धाम जिला इकाई औरंगाबाद के अध्यक्ष बने अशोक पाण्डेय

एनपीटी औरंगाबाद ब्यूरो
बिहार/औरंगाबाद संज्ञा समिति गयाधाम गया, जिला इकाई औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष सर्व सम्मति से अशोक पाण्डेय को बनाया गया। यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण नगर स्थित हनुमान नगर में गोवर्धन पाठक के आवास पर शैलेन्द्र मिश्र शैल के संचालन एवं पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में संज्ञा समिति गयाधाम की जिला इकाई औरंगाबाद का चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप मे जानेमाने समाज सेवी शक्ति मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। परिचय सत्र के बाद मुख्य सचेतक प्रेमेन्द्र मिश्र के अभिभाषण के उपरांत पुरानी कमिटी को रद्द करते हुए नई कमिटी गठित करने का प्रस्ताव लाया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अजीत कुमार मिश्र को संयोजक, हरि पाठक को सह संयोजक, विनय मिश्र मामूली बुद्धि को सचिव का भार दिया गया। उपाध्यक्ष उज्ज्वल रंजन एवं दुर्गेश भारद्वाज, अंकेक्षक भारती भूषण, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्र, संगठन सचिव हेरम्ब कुमार मिश्र एवं संयुक्त सचिव चंदन कुमार पाठक, अखिलेश्वर कुमार मिश्र, आशुतोष पाठक और प्रशांत इंद्र गुरु को बनाया गया। मीडिया प्रभारी राज पाठक और कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार मिश्र, डॉ मनोज मिश्र, अरविंद पाण्डेय, अनूप कुमार मिश्र, अरुण पाठक, संजय कुमार मिश्र, दिलीप पाठक व धनंजय पाण्डेय बनाए गए।
इस अवसर पर जवाहर पाठक, अरविंद कुमार पाण्डेय, सुधीर कुमार पाठक, वेदप्रकाश पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।