अमरोहा

अमरोहा में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार 

 वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने डेयरी के पीछे से पकड़ा, नकदी और ताश बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा की गजरौला थाना पुलिस ने हसनपुर मार्ग पर स्थित जे.के. डेयरी के पीछे से जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई। वीडियो में कुछ लोग ताश के पत्तों के साथ हार-जीत की बाजी लगाते दिखाई दे रहे थे। साथ ही पांच-पांच सौ रुपये के नोट भी वीडियो में नजर आए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डेयरी के पीछे नर्सरी के पास छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों में हसनपुर के सिहाली जागीर निवासी शबाव, गजरौला के मायापुरी निवासी राहुल, हसनपुर के लुहारी खादर निवासी हरस्वरूप, गजरौला के मोहरकापट्टी निवासी मेहराज और गजरौला के नवादा रोड निवासी निसार शामिल हैं।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के अनुसार, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button