रामपुर शाहबाद

पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। रविवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रामपुर डॉ० हरिओम कोली के निर्देशन में शाहाबाद ब्लॉक रामपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय यूनानी चिकित्सालय किरा डॉ० रिज़वान मंसूर ख़ान, बी०डी०ओ० शाहाबाद प्रमोद कुमार, योग सहायक गिरीश कुमार एवं आम जन मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रिज़वान मंसूर ख़ान एवं बी०डी०ओ० प्रमोद कुमार जी ने योग की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए सभी से अनरोध किया कि योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं और स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाएं। योग सहायक गिरिश कुमार ने सभी को योग कराया और भिन्न योग आसनों की विशेषताये बताईं। अंत में ब्लॉक प्रमुख कांशीराम दिवाकर जी ने भी सभी से आग्रह किया कि योग सप्ताह में सभी योग कार्यक्रम में हिस्सा लें और इस बार योग दिवस को सफल बनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button