पाकुड़

शिव शीतला मंदिर में 121 घंटे का हरिनाम संकीर्तन सह रुद्राभिषेक का हुआ समापन

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ शहर के प्राचीन शिव शीतला मंदिर में 121 घंटे का हरिनाम संकीर्तन सह रुद्राभिषेक का समापन हुआ। विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। जजमान संजू केजरीवाल और उनकी धर्मपत्नी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कीर्तन स्थल पर भव्य हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कीर्तन स्थल की परिक्रमा की और भगवान को बादाम, चना, बताशा का भोग अर्पित किया। दुमका जिले के बासुकीनाथ से आए पुरोहितों के मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा भी दी। समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कीर्तन स्थल पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद में खिचड़ी, पूरी, सब्जी, बुनिया और चटनी शामिल थी। समिति सदस्यों के अनुसार, शिव शीतला मंदिर में 70 वर्षों से अधिक समय से हरिनाम संकीर्तन की परंपरा चली आ रही है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल की कीर्तन मंडलियां इसमें भाग लेती हैं। कार्यक्रम में समिति के सचिव संजय भगत, वरिष्ठ सदस्य विनोद टेबड़ीवाल, अन्नू अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, कुंदन ठाकुर, मुन्ना भगत, अनिल टेबड़ीवाल, प्रदीप टेबड़ीवाल, मोहन सिंह, आनंद सरकार सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button