बरेली

बरेली में पशु आनुवंशिकी की नई क्रांति

बीएल एग्रो का 1500 करोड़ निवेश का ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कैटल जीनोमिक्स समिट 2026 में बीएल एग्रो ने अपनी बायोटेक कंपनी लीड्स जेनेटिक्स में 1,500 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की है। कंपनी 360-डिग्री इंटीग्रेटेड डेयरी एवं जेनेटिक्स इकोसिस्टम तैयार करेगी।
समिट के दौरान बीएल कामधेनु फार्म्स में भारत के पहले जेनेटिकली सेलेक्टेड एलीट गिर बछड़ों का लाइव जन्म हुआ। इसे भारत-ब्राजील पशु आनुवंशिकी सहयोग में बड़ी उपलब्धि बताया गया।
बीएल एग्रो के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल ने बताया कि जेनेटिकली सेलेक्टेड गायों से औसतन 40 से 60 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का अनुमान है। लीड्स जेनेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 2027 तक हर माह 15 हजार भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य है। कंपनी यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और एमपी में इंटीग्रेटेड ब्रीड इम्प्रूवमेंट फार्म, IVF-ET और जीनोमिक्स लैब विकसित कर रही है।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, यूपी के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्ण लाल लोधी, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button