बरेली

जिला कारागार में हिंदी दिवस पर कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 सितंबर को जिला कारागार में हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सचिव जया प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार आयोजित हुआ। इसमें बंदियों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताया गया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला का सहयोग रहा। डिप्टी जेलर राघवेंद्र वर्मा, अध्यापक योगेश गंगवार और पीएलवी सत्यपाल सिंह ने बंदियों को जागरूक किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button