मथुरा

मां की डांट से क्षुब्ध होकर दिल्ली से वृंदावन आ गई बालिका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मां की डांट से क्षुब्ध होकर दिल्ली से वृंदावन आई नाबालिग को मिशन शक्ति टीम ने परिजन को सकुशल सौंप दिया। परिजन बेटी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, लेकिन जैसे ही बेटी को देखा तो वह थाने में देखकर उससे लिपट गए। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। थाना वृंदावन की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित भ्रमण के दौरान एक 13 वर्षीय बालिका मिली। वह दिल्ली के रहने वाली है। टीम को शक हुआ और जानकारी की तो पता लगा कि वह 25 सितंबर को घर से नाराज होकर चली आई है। मिशन शक्ति टीम ने तुरंत बालिका की काउंसलिंग की और विश्वास में लेकर उसके परिजन का संपर्क नंबर प्राप्त किया। वृंदावन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका के परिजन को सूचना दी, जिसके बाद उसके माता-पिता एवं अन्य परिजन थाना वृंदावन पहुंचे। मिशन शक्ति टीम ने बालिका को सकुशल उनके हवाले कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button