
ब्लॉक प्रमुख रामपाल चौधरी के नेतृत्व में सक्रिय रहे भाजपा कार्यकर्ता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झींझाना । शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को ऊन ब्लॉक में मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 245 मतदाताओं में से 196 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह ब्लॉक में करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आए।
ब्लॉक प्रमुख रामपाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। बंटी चौधरी ने भी अपने चिर परिचित्र के लोगों को ले जाकर मतदान कराया भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
वहीं, बावरिया समाज की ओर से भी मतदान में भागीदारी की गई। दीपक वढ़ेरा बावरी के नेतृत्व में समाज के शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं ने ऊन ब्लॉक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान को लेकर समाज के लोगों की सक्रियता देखने को मिली। मतदान के दौरान ज्योति बा फूले इंटर कॉलेज, चौसाना से जुड़े लोगों के अलावा दीपक तोमर, गौरव सैनी, पवन शर्मा, मनोज सैनी, संजीव सैनी, अक्षय कुमार, विकास कुमार, राजवीर, सुजीत शर्मा और विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
245 में से 196 मत पड़े
ऊन ब्लॉक में कुल 245 मतों में से 196 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत करीब 80.0 रहा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं की भागीदारी चर्चा में रही।
