ग्रामीणों ने दिया साथ, एक व्यक्ति ने शादी का पूरा खर्च उठाने की पेशकश की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
एलम। देहरादून से बारात लेकर एलम पहुंची सोनिया का मामला एक बार फिर गरमा गया है। गुरुवार को गांव में हुई पंचायत में युवती ने अंकुश से शादी कराने की मांग उठाते हुए कहा कि यदि शादी नहीं हुई तो वह गांव में ही रहकर इंसाफ की मांग करती रहेगी। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने युवती का समर्थन करते हुए अंकुश के परिवार से शादी के लिए सहमति बनाने की बात कही। इस दौरान एक व्यक्ति ने शादी का पूरा खर्च उठाने तक की पेशकश कर दी। गौरतलब है कि 19 नवंबर को सोनिया ढोल-नगाड़ों के साथ अंकुश के घर बारात लेकर पहुंची थी। उस समय अंकुश दिल्ली में दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। सोनिया के पहुंचने के बाद दिल्ली में होने वाली शादी टूट गई और बारात बेरंग लौट गई। अब पंचायत में सोनिया ने दोबारा शादी की मांग उठाई है।