
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर हरिश्चंद्रपुर के पास तेल टैंकर एवं ऑटो गोगो की भिड़ंत में गोगोऑटो में सवार सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।राहगीरों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया गया।घटना की खबर मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी, सचिव मुजिबुर रहमान,उपप्रमुख रुपक साह स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचे और सभी सातों घायलों से हाल-चाल जाना।वही ड्यूटी पर तैनात डॉ.संतोष टुडू एवं अन्य चिकित्सकों ने सभी का सुचारू रूप से इलाज किया,लेकिन टैंकर एवं गोगो ऑटो में जोरदार भिड़ंत के कारण सातों लोगों का किसी का हाथ तो किसी का पैर टूट गया है।चिकित्सकों ने सभी सातों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।वही मौके पर गुंजन सिंघानिया, समदा सोरेन सहित अन्य लोग मौजूद थे।



