गोड्डा

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंती 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 जयंती और 26 वाँ झारखंड राज्य स्थापना दिवस जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा डीसी आवास के बगल कदवा टोला में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और झारखंड आंदोलन कारी ने भाग लिया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित नेताओं एवं आंदोलनकारियों ने भगवान बिरसा की पर फूल माला पहनाया और पुष्प अर्पित किया। इसके बाद नेताओं ने बारी-बारी से भगवान बिरसा की जीवनी उनके द्वारा जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चलाये गए उलगुलान आंदोलन पर प्रकाश डाला और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग राज्य स्थापना के लिए चलाए गए झारखंड आंदोलन के इतिहास पर विचार रखा। जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार ने अपना विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि जिस जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने आंदोलन किया उसे स्व. शिबू सोरेन ने आगे बढ़ाने का काम किया। राज्य अलग हुए 25 वर्ष पूरा हो गया, लेकिन आज भी जल जंगल जमीन की रक्षा हम पूर्ण रूपेण नहीं कर पा रहे हैं। इसका मूल कारण है कि झारखंड राज्य अलग होने के तुरंत बाद झारखंड की राज्य विरोधी मानसिकता बाले लोगों के हाथ में चला गया। खनिज संपदाओं से भरे राज्यों से वसूली कर भाजपा के नेताओं ने अपने नेतृत्व वर्ग को झोला पहुंचाने का काम किया। अभी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को के नेतृत्व में सरकार चल रही है जो लगातार जन कल्याण करी योजनाएं लागू कर यहां के किसानों, मजदूरों, व्यपारियों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं के साथ आदिवासी एवं मूलवासियों के विकास का काम कर रहे हैं, लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार न तो 1 लाख 32 हज़ार करोड़ रॉयल्टी और शेष की बकाया राशि देती है न ही वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रधान मंत्री आवास, जी राम जी कानून के तहत राज्य का जो हिस्सा है, वह भी नहीं देती है। उल्टे MMDR संशोधन विधेयक के माध्यम से राज्य सरकार का पूरा अधिकार छीनना चाहती है। जिसका हमलोगों को जोरदार विरोध करना पड़ेगा तभी इस राज्य के गठन का यहां के लोगों को मिलना संभव हो सकेगा।इसके उपरांत कार्यक्रम में शामिल सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव बासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू, बिनोद मुर्मू, मो. इरफान, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अवध किशोर हांसदा, अजीम उद्दीन, सुनील मरांडी, शंकर मंडल, यूसुफ अंसारी, मो. अर्गमान, बालमुकुंद महतो, राजेश हांसदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button