गोड्डा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं गोड्डा नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, नगर परिषद के कर्मियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अशोक स्तंभ से मुलर्स टैंक तक रन फॉर क्लीनलिनेस’ में हिस्सा लेते हुए आमजनों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लोगों से अपने घर, मोहल्ले, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उक्त कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। साथ ही यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाए, तो स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर लोगों को कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालने, खुले में कचरा नहीं फेंकने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने के प्रति जागरूक किया गया। दौरान अपर समाहर्ता इन्दर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) जेपीएन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी फैजान सरवर, नेटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री मोनालिसा कुमारी, विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश, रौशन कुमार साह आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button